UPSSSC PET Exam City 2025: अभी चेक करें आपकी परीक्षा किस शहर में होगी

UPSSSC PET Exam City 2025
UPSSSC PET Exam City 2025: image
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा UPSSSC PET Exam City 2025  के लिए परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दीया है। यह स्लिप 27 अगस्त 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। अब अभ्यर्थी अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में आयोजित होगी।

अब उम्मीदवार छात्र आसानी से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस तारीख़ को और किस शहर में आयोजित होगी जिसके अनुसार आप अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकते हैं।

ध्यान रखें– यह स्लिप सिर्फ़ शहर में आयोजित होने वाली PET परीक्षा की जानकारी देती है, असली एडमिट कार्ड जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा।

UPSSSC PET 2025 Exam Dates और शिफ्ट टाइमिंग

UPSSSC PET 2025 परीक्षा दो दिन में दो शिफ्ट में होगी:

6 सितंबर 2025 (शनिवार)

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

7 सितंबर 2025 (रविवार)

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

UPSSSC PET Exam City 2025 List

UPSSSC PET Exam City 2025 की लिस्ट परीक्षा राज्य के 48 जिलों में आयोजित होगी। यहां मुख्य जिलों की सूची दी गई है।

जिलों के लिस्ट
आगरा गाजियाबाद
अलीगढ़ गोरखपुर
अयोध्या जौनपुर
आजमगढ़ झांसी
बरेली कानपुर नगर
बांदा लखनऊ
देवरिया मेरठ
फिरोजाबाद मिर्जापुर
गौतमबुद्धनगर मुरादाबाद
हरदोई प्रयागराज
वाराणसी सहारनपुर

यहां देखें: UPSSSC PET Exam Center List 2025

अब 3 साल तक वैलिड रहेगा स्कोर

सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अब PET 2025 का स्कोर 3 साल तक वैलिड रहेगा। पहले यह सिर्फ 1 साल के लिए वैध था। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

3 साल की वैलिडिटी के फायदे:

  • एक बार परीक्षा देकर 3 साल तक फायदा

  • कई भर्तियों में आवेदन करने का मौका

  • समय और पैसे की बचत

  • तनाव कम, तैयारी में ज्यादा फोकस

यहां देखें: UPSSSC PET Exam Center List 2025

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

UPSSSC PET 2025 में 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे है और नेगेटिव मार्किंग भी है – हर गलत जवाब के लिए 1/4 अंक कटेंगे।

मुख्य विषय:

  • भारतीय इतिहास (5 अंक)

  • भूगोल (5 अंक)

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (5 अंक)

  • सामान्य ज्ञान (10 अंक)

  • करंट अफेयर्स (10 अंक)

  • गणित (5 अंक)

  • हिंदी और अंग्रेजी (5-5 अंक)

  • रीजनिंग (5 अंक)

एडमिट कार्ड कब आएगा?

अभी केवल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हुई है। एडमिट कार्ड अगस्त के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी होगी।

City Intimation Slip क्या है और क्यों है ज़रूरी?

UPSSSC PET Exam City 2025
UPSSSC PET Exam City 2025: image

UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने PET 2025 के लिए City Intimation Slip यानी परीक्षा शहर की जानकारी का स्लीप 27 अगस्त 2025 को जारी कर दिया है। यह स्लिप उम्मीदवार को यह बताता है कि किस जिले या शहर में उसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लेकिन ध्यान दें— यह Admit Card नहीं है, Admit Card बाद में आएगा। City Slip आने के बाद, आप समय से पहले अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र पर बिना परेशानी पहुँच सकते हैं।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  1. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

  2. “PET City Intimation 2025” का लिंक खोजें

  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें

  4. सबमिट करके अपना सिटी स्लिप डाउनलोड करें

Group B और C पदों का गेटवे

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में Group B और Group C पदों के लिए अनिवार्य है। इसमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, X-Ray टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं।

तैयारी के टिप्स

  • एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें क्योंकि सिलेबस 10वीं-12वीं स्तर का है

  • करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें

  • मॉक टेस्ट जरूर दें

  • टाइम मैनेजमेंट प्रैक्टिस करें

  • नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखें

महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 2 मई 2025
आवेदन शुरू 14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तारीख 17 जून 2025
सिटी इंटिमेशन 27 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड अगस्त अंत तक
परीक्षा 6-7 सितंबर 2025

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

  • सिटी स्लिप तुरंत डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।

  • ट्रैवल प्लानिंग पहले से करें ।

  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से पता कर लें।

  • वैलिड आईडी प्रूफ तैयार रखें।

  • परीक्षा से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।

UPSSSC PET 2025 सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 3 साल की वैलिडिटी के साथ यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए और भी फायदेमंद हो गई है। अब बस अच्छी तैयारी करके परीक्षा में सफलता पाने की जरूरत है।

⚠️

Disclaimer – यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त और सत्यापित है। इसमें दी गई सामग्री सामान्य सूचना के लिए है।
परीक्षा सम्बंधित अंतिम निर्णय एवं जिम्मेदारी UPSSSC की होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को प्राथमिकता दी जाएगी।
Avatar photo
Author

मैं Dr. Brijesh Yadav – एक शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शक और Mentor हूँ । मुझे शिक्षा एवं सरकारी नौकरी परीक्षाओं के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक अनुभव है। साथ ही, मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एजुकेशनल कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन गाइडेंस और ई-लर्निंग टूल्स के माध्यम से शिक्षण का भी व्यापक अनुभव है।
मेरा उद्देश्य है कि हर छात्र को सही, भरोसेमंद और अपडेटेड मार्गदर्शन मिल सके, ताकि वे अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर सकें।

Articles: 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *