UPSSSC PET 2025 की तैयारी कैसे करें जाने पूरा तरीका स्टेप टू स्टेप

UPSSSC PET 2025 की तैयारी कैसे करें? पूरी गाइड हिंदी में

UPSSSC PET 2025
UPSSSC PET 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSSSC PET 2025 (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रुप C के पदों के लिए पहली सीढ़ी मानी जाती है। हर वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। लेकिन सही रणनीति और समय का सदुपयोग न कर पाने के कारण सफलता मिलना कठिन हो जाता है।

इस लेख में हम बताएंगे कि UPSSC PET 2025 की  तैयारी का एकदम सटीक तरीका। इन तरीको का प्रयोग करके पहले भी लोगों ने सफलता पाई  है।जाने  कैसे  करें, कौन-सी किताबों से पढ़ें और टाइमटेबल कैसा हो।

📑 Table of Contents

  1. तैयारी की सही शुरुआत कैसे करें?
  2. UP PET 2025 परीक्षा का प्रारूप
  3. UP PET 2025 सिलेबस और विषयवार रणनीति
  4. अध्ययन योजना: 30 दिनों का टाइमटेबल
  5. PET के लिए बेस्ट किताबें
  6. तैयारी के अहम टिप्स
  7. कुछ रियल लाइफ टिप्स
  8. FAQs
  9. निष्कर्ष
  10. लेखक परिचय

1. तैयारी की सही शुरुआत कैसे करें?

  • सिलेबस को समझना: सबसे पहले UPSSSC PET 2025 का सिलेबस (UP PET syllabus) अच्छे से पढ़ें ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो यह क्लियेर रहे कि हमे क्या पढ़ना है।
  • पुराने पेपर देखना: परीक्षा का पैटर्न समझने के लिए पुराने PET के पेपर अवश्य  देखें।
  • टाइमटेबल बनाना: एक सही टाइमटेबल तैयार करें और उस टाइम टेबल को फॉलो करे।
UPSSSC PET 2025
UP PET की तैयारी कैसे करे

2. UPSSSC PET 2025 परीक्षा का प्रारूप

  • प्रश्नों की संख्या: 100 (ऑब्जेक्टिव)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटौती होती है

3.UP PET Syllabus 2025: सिलेबस और विषयवार रणनीति

📌 विषय 📖 अनुशंसित किताब 🖋️ लेखक / प्रकाशक
सामान्य ज्ञान Lucent’s General Knowledge Lucent Publication
करंट अफेयर्स प्रतियोगिता दर्पण (मासिक पत्रिका) PD Group
भारतीय इतिहास (NCERT) History (कक्षा 6 से 10) NCERT
भारतीय इतिहास (वैकल्पिक) भारतीय इतिहास Arihant Publication
भारतीय संविधान भारतीय राजनीति M. Laxmikanth
भारतीय अर्थव्यवस्था एनसीईआरटी अर्थशास्त्र (कक्षा 9-10) NCERT
भूगोल भूगोल (कक्षा 6 से 10) NCERT
सामान्य विज्ञान Lucent’s सामान्य विज्ञान Lucent Publication
अंकगणित Quantitative Aptitude R.S. Aggarwal
तार्किक तर्क Logical Reasoning (Verbal & Non-Verbal) R.S. Aggarwal
सामान्य हिंदी सामान्य हिंदी Arihant Publication
सामान्य अंग्रेज़ी Objective General English S.P. Bakshi
ग्राफ व तालिका विश्लेषण Graph & Table Workbook Kiran Publication

नोट्स: UP PET Syllabus

  • NCERT की किताबें विषय की मूल अवधारणाओं को समझने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं।

  • Lucent, Arihant, और Kiran जैसी पब्लिकेशन विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

  • R.S. Aggarwal और S.P. Bakshi जैसे अनुभवी लेखकों की किताबें अभ्यास और कांसेप्ट क्लैरिटी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

विषय पाठ्य-विवरण (सरल शब्दों में)
भारतीय इतिहास सिंधु घाटी और वैदिक सभ्यता से लेकर बौद्ध व जैन धर्म, मौर्य और गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत, सल्तनत, मुग़ल और मराठों तक का इतिहास। साथ ही ब्रिटिश शासन, 1857 की क्रांति और उसके सामाजिक-आर्थिक असर शामिल हैं।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन आज़ादी की शुरुआत, स्वदेशी और सविनय अवज्ञा आंदोलन में महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, 1935 का अधिनियम, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी और आज़ाद हिंद फौज की कहानी।
भूगोल भारत और विश्व का भौतिक और राजनीतिक भूगोल – नदियाँ, पर्वत, मरुस्थल, जंगल, खनिज, जलवायु, मौसम, टाइम ज़ोन, जनसंख्या परिवर्तन और प्रवास जैसे टॉपिक्स।
भारतीय अर्थव्यवस्था आज़ादी के बाद से 1991 तक की योजनाएं, हरित क्रांति, ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 1991 के LPG सुधार और 2014 के बाद के कृषि, श्रम और ढांचागत सुधार, GST आदि।
भारतीय संविधान व प्रशासन संविधान की मुख्य बातें, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, संसद और न्याय व्यवस्था, केंद्र और राज्यों के संबंध, जिला प्रशासन, और पंचायत राज की संरचना।
सामान्य विज्ञान बेसिक भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से जुड़े सामान्य सिद्धांत और प्रश्न।
गणित (प्रारंभिक अंकगणित) पूर्णांक, प्रतिशत, दशमलव, औसत, घातांक, वर्गमूल और आसान गणितीय समीकरणों की समझ।
सामान्य हिंदी हिंदी व्याकरण से संबंधित संधि, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरे, वाक्य शुद्धि, लिंग परिवर्तन, लेखक और उनकी रचनाएं।
सामान्य अंग्रेज़ी बेसिक इंग्लिश ग्रामर और अपठित गद्यांश पर आधारित सवाल।
तर्क शक्ति और लॉजिकल रीजनिंग क्रम निर्धारण, रक्त संबंध, कैलेंडर और घड़ी, कोडिंग-डिकोडिंग, कारण और प्रभाव, और निष्कर्ष पर पहुंचने वाले प्रश्न।
सामयिकी (करंट अफेयर्स) भारत और विश्व के हाल के महत्वपूर्ण समाचार, घटनाएं और मुद्दे।
सामान्य जागरूकता पड़ोसी देश, राजधानी-मुद्राएं, भारतीय संसद, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संस्थाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक संस्थान, प्रसिद्ध किताबें और लेखक, पर्यावरण से जुड़े टॉपिक्स।
हिंदी अपठित गद्यांश 2 अपठित गद्यांश दिए जाएंगे, प्रत्येक पर 5 सवाल पूछे जाएंगे।
ग्राफ व्याख्या 2 ग्राफ दिए जाएंगे, हर ग्राफ पर 5 प्रश्न होंगे।
तालिका व्याख्या 2 टेबल (तालिकाएं) दी जाएंगी, प्रत्येक पर 5 प्रश्न होंगे।

4. अध्ययन कि योजना: 30 दिनों का टाइमटेबल

  • सप्ताह 1: हिंदी + गणित + एक मॉक टेस्ट
  • सप्ताह 2: GK + रीजनिंग + करंट अफेयर्स
  • सप्ताह 3: ग्राफ + फुल मॉक टेस्ट
  • सप्ताह 4: रिवीजन + कांसेप्ट क्लैरिटी

👉 हर हफ्ते कम-से-कम 2 मॉक टेस्ट ज़रूर दें।


5. UPSSSC PET 2025 के लिए बेस्ट किताबें

  • Lucent सामान्य ज्ञान
  • Arihant Fast Track Arithmetic
  • Drishti IAS मासिक करंट अफेयर्स
  • R.S. Aggarwal Logical Reasoning

6. UPSSSC PET 2025 तैयारी के अहम टिप्स

  • हर दिन का लक्ष्य तय करें, हमें क्या और कितना पढ़ना है न कि सिर्फ घंटे गिनें।
  • अपना नोट्स खुद बनाएं और हर 3 दिन में उस नोट्स को रिवाइज करें।
  • टेलीग्राम/YouTube चैनल पर समय बर्बाद न करें।
  • अपने कमजोर विषयों को पहले tackle करें।

7. कुछ रियल लाइफ टिप्स

  • ब्रेक लेना: हर 1-2 घंटे के बाद छोटा ब्रेक लें जिससे दिमाग पर प्रेसर न पड़े।
  • डिस्ट्रैक्शन से बचें: मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहें जिससे आप का समय बर्बाद न हो।
  • मोटिवेशन बनाए रखें: खुद को याद दिलाएं कि आप क्यों तैयारी कर रहे हैं जिससे आप पढाई से भागेंगे नहीं ।
  • Consistency is Key: थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई हर दिन करें। इससे यह होगा कि आप  एग्जाम के समय अंडर प्रेसर नहीं होंगे

8. FAQs

Q1: क्या सिर्फ मॉक टेस्ट से PET क्लियर हो सकता है?
👉 नहीं, बेसिक्स समझना और नोट्स से पढाई भी ज़रूरी है।

Q2: PET के लिए 12वीं पास होना ज़रूरी है?
👉 नहीं, 10वीं या समकक्ष भी योग्य है।

Q3: PET परीक्षा हिंदी या अंग्रेज़ी में होती है?
👉 यह परीक्षा दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।


9. निष्कर्ष

UPSSSC PET 2025 पास करना मुश्किल नहीं, लेकिन स्मार्ट रणनीति और नियमित अभ्यास ज़रूरी है। आज से ही तैयारी शुरू करें और इस पेज को बुकमार्क करें। जब भी आप अपने आप अपने लक्ष्य कि दिशा भटके— यह पोस्ट गाईड के रूप में आपके साथ है।

SSC CHSL भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इस गाइड में पूरी जानकारी पढ़ें।


📢 CTA (Call to Action):

अगर यह लेख अआप को उपयोगी लगा हो तो आप अपने दोस्तों के साथ WhatsApp और Telegram पर इस पोस्ट को शेयर जरूर करें जिससे आप के दोस्तों को भी सही जानकारी मिले।

निचे कमेंट करें— आपकी सबसे कमजोर PET subject कौन-सी है?


आप यह भी पढ़े BPSC स्पेशल स्कूल भर्ती  –  Clik Here

Author- Dr. Brijesh
Avatar photo
Author

मैं Dr. Brijesh Yadav – एक शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शक और Mentor हूँ । मुझे शिक्षा एवं सरकारी नौकरी परीक्षाओं के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक अनुभव है। साथ ही, मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एजुकेशनल कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन गाइडेंस और ई-लर्निंग टूल्स के माध्यम से शिक्षण का भी व्यापक अनुभव है।
मेरा उद्देश्य है कि हर छात्र को सही, भरोसेमंद और अपडेटेड मार्गदर्शन मिल सके, ताकि वे अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर सकें।

Articles: 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *