अगर आप एक सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवा है और आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है, तो आप जैसे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा मौका आया है। यह मौका जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) के अन्तर्गत संचालित होने वाले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय EMRS Recruitment 2025 के अन्तर्गत शिक्षण (Teaching) और गैर शिक्षण (Non-Teaching) के सरकारी नौकरी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के तहत देशभर के सभी EMRS स्कूलों में कुल 7267 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की सरकारी नौकरी की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
EMRS Recruitment 2025 में पदों का विवरण
इस सरकारी नौकरी की भर्ती विभिन्न पदों के लिए है, जिसमें प्रिंसिपल से लेकर लैब अटेंडेंट तक के पद शामिल हैं। कुल 7267 रिक्तियों में से टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है।
भर्ती पदों का विवरण – 2025 |
|
---|---|
प्रिंसिपल (Principal) | 225 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 1460 |
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) | 3962 |
फीमेल स्टाफ नर्स (Female Staff Nurse) | 550 |
हॉस्टल वार्डन (Hostel Warden) | 635 |
अकाउंटेंट (Accountant) | 61 |
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) | 228 |
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) | 146 |
कुल पद | 7267 |
EMRS Recruitment 2025 Last Date महत्वपूर्ण तिथियाँ |
|
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 अक्टूबर 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा की तिथि | जल्द सूचित की जाएगी |
EMRS शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए पात्रता और रिक्तियाँ 2025
नोटिफिकेशन के अनुसार EMRS Recruitment 2025 में अलग अलग पदो की योग्यता अलग-अलग है। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और B.Ed. डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
EMRS शिक्षण एवं गैर-शिक्षण रिक्तियाँ और पात्रता 2025 | ||
---|---|---|
पद का नाम | कुल पद | पात्रता |
EMRS प्रिंसिपल | 225 | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री के साथ B.Ed या समकक्ष योग्यता और 8-12 वर्षों का अनुभव। |
EMRS PGT | 1460 | संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ B.Ed या समकक्ष योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से। |
EMRS TGT | 3962 | संबंधित विषय में बैचलर डिग्री के साथ B.Ed या समकक्ष योग्यता और CTET प्रमाणित। |
EMRS हॉस्टल वार्डन | 635 | किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से। |
EMRS फीमेल स्टाफ नर्स | 550 | B.Sc Nursing या समकक्ष योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से। |
EMRS अकाउंटेंट | 61 | कॉमर्स/अकाउंट्स में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से। |
EMRS क्लर्क (JSA) | 228 | 12वीं पास या समकक्ष बोर्ड से, टाइपिंग स्किल्स आवश्यक। |
EMRS लैब अटेंडेंट | 146 | 10वीं/12वीं पास (साइंस), या समकक्ष योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से। |
अधिक जानकारी के लिए कृपया EMRS Teaching & Non-Teaching Recruitment Exam Notification 2025 पढ़ें।
EMRS Recruitment 2025 Age Limit (आयु सीमा)
EMRS भर्ती 2025 – पद अनुसार आयु सीमा | |
---|---|
पद का नाम | आयु सीमा |
प्रिंसिपल | 50 वर्ष से अधिक नहीं |
पीजीटी (PGT) | 40 वर्ष से अधिक नहीं |
टीजीटी (TGT) | 35 वर्ष से अधिक नहीं |
हॉस्टल वार्डन / फीमेल स्टाफ नर्स | 35 वर्ष से अधिक नहीं |
अकाउंटेंट / JSA / लैब अटेंडेंट | 30 वर्ष से अधिक नहीं |
नोट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
EMRS भर्ती 2025 – आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क सभी पद और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
EMRS भर्ती 2025 – पद अनुसार आवेदन शुल्क | |
---|---|
पद / श्रेणी | आवेदन शुल्क |
प्रिंसिपल (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) | ₹2,500 |
पीजीटी / टीजीटी (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) | ₹2,000 |
नॉन-टीचिंग स्टाफ (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) | ₹1,500 |
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी (सभी पद) | ₹500 |
आप इसे भी पढ़े>Bihar Student Credit Card Loan yojana 2025: बिना गारंटी 4 लाख तक शिक्षा ऋण कैसे पाएं
आवेदन कैसे करें (How to Apply):
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: वेबसाइट पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में “EMRS Recruitment 2025” के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें: मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें: जनरेट हुए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित प्रारूप में अपने दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फाइनल सबमिशन और प्रिंट आउट: फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
EMRS Recruitment 2025 Salary– अधिकतम वेतनमान
EMRS भर्ती 2025 – वेतनमान (Pay Scale) | |
---|---|
प्रिंसिपल (Principal) | ₹78,800 – ₹2,09,200 (Level 12) |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | ₹47,600 – ₹1,51,100 (Level 8) |
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Level 7) |
हॉस्टल वार्डन (Hostel Warden) | ₹29,200 – ₹92,300 (Level 5) |
फीमेल स्टाफ नर्स (Female Staff Nurse) | ₹29,200 – ₹92,300 (Level 5) |
अकाउंटेंट (Accountant) | ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level 6) |
क्लर्क (JSA) | ₹19,900 – ₹63,200 (Level 2) |
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) | ₹18,000 – ₹56,900 (Level 1) |
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam): कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- कौशल/व्यावहारिक परीक्षण (Skill/Practical Test): कुछ पदों के लिए आवश्यक।
- साक्षात्कार (Interview): यदि आवश्यक हो
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)
EMRS recruitment 2025 – महत्वपूर्ण लिंक | |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | यहां क्लिक करें |
होमपेज | यहां क्लिक करें |
आप इसे भी पढ़े>UP Scholarship 2025-26: ऑनलाइन फॉर्म, पात्रता, लास्ट डेट और स्टेटस चेक करें
निष्कर्ष-
EMRS Recruitment 2025 में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना सुनिश्चित करें ताकि सभी शर्तों का पालन किया जा सके।