Pragati Scholarship Scheme 2025: लड़कियों के लिए ₹50,000 की स्कॉलरशिप, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

Pragati Scholarship Scheme
Pragati Scholarship Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आप एक छात्रा हैं या आप के घर में कोई छात्रा जो डिप्लोमा कोर्स कर रही हैं? या करना चाहती है अगर हाँ, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) एक बेहतरीन योजना चलाती है, जिसे Pragati Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है।
इस स्कीम के तहत योग्य छात्राओं को हर साल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह लेख आपको इस स्कॉलरशिप से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देगा, जिसमें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं, ताकि आप इसका पूरा लाभ उठा सकें।

Pragati Scholarship Scheme का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य लक्ष्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। शिक्षा महिलाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है, ताकि वे विकास प्रक्रिया में पूरी तरह से भाग ले सकें। “तकनीकी शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर” युवा महिलाओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने और एक सफल भविष्य के लिए तैयार होने का अवसर देना ही इस Pragati Scholarship Scheme का मूल उद्देश्य है।

Pragati Scholarship 2025 – मुख्य विशेषताएँ

स्कॉलरशिप का नाम AICTE Pragati Scholarship Scheme
पुरस्कार राशि ₹50,000 प्रतिवर्ष
पात्रता डिप्लोमा/डिग्री प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएँ
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट www.nsp.gov.in

पात्रता के मानदंड (Eligibility Criteria)

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

  1. छात्रा का AICTE द्वारा अनुमोदित किसी भी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष या लैटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए।
  2. एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियाँ ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  3. परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एक वैध आय प्रमाण पत्र आवश्यक है
  4.  10वीं/समकक्ष परीक्षा पास करने और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के बीच 2 साल से अधिक का गैप नहीं होना चाहिए।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति? (Scholarship Amount)

  1. चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹50,000 की राशि दी जाती है।
  2.  यह राशि पढ़ाई के प्रत्येक वर्ष के लिए मिलती है, यानी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए अधिकतम 3 वर्षों तक और लैटरल एंट्री से दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए अधिकतम 2 वर्षों तक।
  3.  यह एकमुश्त राशि कॉलेज की फीस, कंप्यूटर, स्टेशनरी, किताबें और उपकरण आदि खरीदने जैसे खर्चों के लिए दी जाती है।

Pragati Scholarship 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025
त्रुटिपूर्ण आवेदन की जाँच 15 नवंबर 2025 तक
संस्थान द्वारा सत्यापन 15 नवंबर 2025 तक
DNO/SNO/MNO द्वारा अंतिम जाँच 30 नवंबर 2025 तक
नोट: ये तिथियों में होने वाले बदलाव के लिए
आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां तैयार हैं:

  1.  10वीं की मार्कशीट (मेरिट लिस्ट के लिए)।
  2.  प्रवेश का प्रमाण: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) या संस्थान द्वारा जारी किया गया एडमिशन लेटर।
  3. परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया हो
  4.  आधार कार्ड।
  5.  आधार से लिंक बैंक पासबुक की कॉपी।
  6.  जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  7.  संस्थान के निदेशक/प्रिंसिपल द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र।
  8.  माता-पिता का घोषणा पत्र कि दी गई जानकारी सही है।

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Application Process)

सर्वप्रथम आप Pragati Scholarship Scheme के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal – NSP) पर ऑनलाइन होती है इस पर जाएं:

  1.  नया पंजीकरण करना: सबसे पहले आप NSP की आधिकारिक वेबसाइट (scholarships.gov.in) पर जाएं। ‘Applicant Corner’ में ‘New Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2.  दिशानिर्देश को पढ़ें: दिए गए दिशानिर्देशों को आप बहुत ध्यान से पढ़ें तब आप पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करें। पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल पर एक एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा
  3.  लॉगिन करें: प्राप्त एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आप पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4.  आवेदन पत्र भरें: लॉगिन करने के बाद ‘Application Form’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी (शैक्षिक, व्यक्तिगत और बैंक विवरण) ध्यान से भरें।
  5.  दस्तावेज़ को अपलोड करें: ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  6. फाइनल सबमिट: फॉर्म भरने के बाद उसको अच्छी तरह का जांचें फिर इसके ही बाद ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।

आपके आवेदन का सत्यापन पहले आपके संस्थान द्वारा और फिर राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1.  उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होता है।
  2. यदि किन्हीं दो छात्राओं के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाली छात्रा को वरीयता दी जाएगी।
  3.  यदि इसके बाद भी निर्णय नहीं हो पाता, तो जिस छात्रा के परिवार की वार्षिक आय कम होगी, उसे चुना जाएगा।

आप इसे भी पढ़े>>Birth Certificate Apply online : जाने जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

कुल कितनी स्कॉलरशिप हैं? (State-wise Scholarship Distribution)

Pragati Scholarship Scheme
Pragati Scholarship Scheme: image

इस योजना के अन्तर्गत हर साल कुल 5,000 छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। क्यों कि प्रत्येक राज्य का अपना एक अलग कोटा होता है कोटे का आधार उस राज्य में AICTE तकनिकी शिक्षा केन्द्रों की संख्या कितनी है। जिस राज्य में जितनी एआईसीटीई शिक्षा केंद्र की संख्या होगी उसकी के अनुपात में उस राज्य को यह स्कॉलरशिप मिलेगा। संख्या के आधार पर राज्य-वार सीटों वितरण इस प्रकार है जो निम्नवत है।

क्रम संख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्कॉलरशिप की संख्या
1 आंध्र प्रदेश 318
2 बिहार 84
3 चंडीगढ़ (UT) 50
4 छत्तीसगढ़ 62
5 दिल्ली (NCT) 50
6 गोवा 50
7 गुजरात 284
8 हरियाणा 191
9 हिमाचल प्रदेश 50
10 झारखंड 67
11 कर्नाटक 365
12 केरल 109
13 मध्य प्रदेश 192
14 महाराष्ट्र 624
15 ओडिशा 205
16 पुडुचेरी (UT) 50
17 पंजाब 208
18 राजस्थान 170
19 तमिलनाडु 700
20 तेलंगाना 206
21 उत्तर प्रदेश 700
22 उत्तराखंड 81
23 पश्चिम बंगाल 184

विशेष राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

इन 23 राज्यों के अलावा 13 केंद्र शासित प्रदेशों से आवेदन करने वाली सभी पात्र छात्राओं को यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।जो निम्नवार है।

आप इसे भी पढ़े>>NIRF Rankings 2025 जारी: IIT मद्रास फिर बना नंबर-1, देखें यूनिवर्सिटी,इंजीनियरिंग, MBA और मेडिकल कॉलेजों  की पूरी लिस्ट

क्रम संख्या विशेष राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (UT)
2 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (UT)
3 जम्मू और कश्मीर (UT)
4 लद्दाख (UT)
5 लक्षद्वीप (UT)
6 अरुणाचल प्रदेश
7 असम
8 मणिपुर
9 मेघालय
10 मिजोरम
11 नागालैंड
12 सिक्किम
13 त्रिपुरा

निष्कर्ष

यह Pragati Scholarship Scheme हज़ारों छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में बिना किसी आर्थिक समस्या के शिक्षा प्राप्त कर अपना करियर बनाने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यदि आप इस योजना के पात्र हैं, तो आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है जो 31 अक्टूबर 2025 तक होगी इस मौके को आप हाथ से जाने मत दे। इस लिए आप ज़रूर आवेदन करें।

 

Avatar photo
Author

मैं Dr. Brijesh Yadav – एक शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शक और Mentor हूँ । मुझे शिक्षा एवं सरकारी नौकरी परीक्षाओं के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक अनुभव है। साथ ही, मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एजुकेशनल कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन गाइडेंस और ई-लर्निंग टूल्स के माध्यम से शिक्षण का भी व्यापक अनुभव है।
मेरा उद्देश्य है कि हर छात्र को सही, भरोसेमंद और अपडेटेड मार्गदर्शन मिल सके, ताकि वे अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर सकें।

Articles: 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *