उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा UPSSSC PET Exam City 2025 के लिए परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दीया है। यह स्लिप 27 अगस्त 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। अब अभ्यर्थी अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में आयोजित होगी।
अब उम्मीदवार छात्र आसानी से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस तारीख़ को और किस शहर में आयोजित होगी जिसके अनुसार आप अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 Exam Dates और शिफ्ट टाइमिंग
UPSSSC PET 2025 परीक्षा दो दिन में दो शिफ्ट में होगी:
6 सितंबर 2025 (शनिवार)
-
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
7 सितंबर 2025 (रविवार)
-
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
UPSSSC PET Exam City 2025 List
UPSSSC PET Exam City 2025 की लिस्ट परीक्षा राज्य के 48 जिलों में आयोजित होगी। यहां मुख्य जिलों की सूची दी गई है।
जिलों के लिस्ट | |
---|---|
आगरा | गाजियाबाद |
अलीगढ़ | गोरखपुर |
अयोध्या | जौनपुर |
आजमगढ़ | झांसी |
बरेली | कानपुर नगर |
बांदा | लखनऊ |
देवरिया | मेरठ |
फिरोजाबाद | मिर्जापुर |
गौतमबुद्धनगर | मुरादाबाद |
हरदोई | प्रयागराज |
वाराणसी | सहारनपुर |
यहां देखें: UPSSSC PET Exam Center List 2025
अब 3 साल तक वैलिड रहेगा स्कोर
सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अब PET 2025 का स्कोर 3 साल तक वैलिड रहेगा। पहले यह सिर्फ 1 साल के लिए वैध था। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।
3 साल की वैलिडिटी के फायदे:
-
एक बार परीक्षा देकर 3 साल तक फायदा
-
कई भर्तियों में आवेदन करने का मौका
-
समय और पैसे की बचत
-
तनाव कम, तैयारी में ज्यादा फोकस
यहां देखें: UPSSSC PET Exam Center List 2025
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
UPSSSC PET 2025 में 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे है और नेगेटिव मार्किंग भी है – हर गलत जवाब के लिए 1/4 अंक कटेंगे।
मुख्य विषय:
-
भारतीय इतिहास (5 अंक)
-
भूगोल (5 अंक)
-
भारतीय अर्थव्यवस्था (5 अंक)
-
सामान्य ज्ञान (10 अंक)
-
करंट अफेयर्स (10 अंक)
-
गणित (5 अंक)
-
हिंदी और अंग्रेजी (5-5 अंक)
-
रीजनिंग (5 अंक)
एडमिट कार्ड कब आएगा?
अभी केवल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हुई है। एडमिट कार्ड अगस्त के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी होगी।
City Intimation Slip क्या है और क्यों है ज़रूरी?
UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने PET 2025 के लिए City Intimation Slip यानी परीक्षा शहर की जानकारी का स्लीप 27 अगस्त 2025 को जारी कर दिया है। यह स्लिप उम्मीदवार को यह बताता है कि किस जिले या शहर में उसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
-
UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
-
“PET City Intimation 2025” का लिंक खोजें
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
-
सबमिट करके अपना सिटी स्लिप डाउनलोड करें
Group B और C पदों का गेटवे
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में Group B और Group C पदों के लिए अनिवार्य है। इसमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, X-Ray टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं।
तैयारी के टिप्स
-
एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें क्योंकि सिलेबस 10वीं-12वीं स्तर का है
-
करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें
-
मॉक टेस्ट जरूर दें
-
टाइम मैनेजमेंट प्रैक्टिस करें
-
नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखें
महत्वपूर्ण तारीखें
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
-
सिटी स्लिप तुरंत डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
-
ट्रैवल प्लानिंग पहले से करें ।
-
परीक्षा केंद्र का पता पहले से पता कर लें।
-
वैलिड आईडी प्रूफ तैयार रखें।
-
परीक्षा से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
UPSSSC PET 2025 सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 3 साल की वैलिडिटी के साथ यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए और भी फायदेमंद हो गई है। अब बस अच्छी तैयारी करके परीक्षा में सफलता पाने की जरूरत है।
⚠️
परीक्षा सम्बंधित अंतिम निर्णय एवं जिम्मेदारी UPSSSC की होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को प्राथमिकता दी जाएगी।